रिजर्व पुलिस लाइन से भव्य तिरंगा यात्रा रैली का किया गया आयोजन
17 अगस्त 2026·सूर्य प्रकाश पाण्डेय·1 मिनट में पढ़ें

विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र के निर्देशों के क्रम में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत दिनांक 09 से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देश के प्रति गौरव की भावना को और अधिक मजबूत करना है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर से ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा रिजर्व पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं स्थानों से होते हुए पुनः रिजर्व पुलिस लाइन पहुंची।
तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति एवं एकता का संदेश दिया गया। इस दौरान आमजन को भी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के दृष्टिगत संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए।
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को सफल, सुरक्षित एवं गरिमापूर्ण बनाने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन एवं प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव सहित पुलिस लाइन्स के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।