वकीलों ने नीलमणि के योगदान को सराहा
24 अगस्त 2026·सूर्य प्रकाश पाण्डेय·1 मिनट में पढ़ें
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के धनघटा तहसील में वकीलों के नवनिर्मित चेम्बर्स के उद्घाटन समारोह में पहुंचे नीलमणि के योगदान की काफी सराहना हुई। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप कुमार राय ने कहा कि जब तहसील की स्थापना हुई तब यहां विधि व्यवसाय करने वाले वकील पेड़ के नीचे बैठने को मजबर थे। उन्होंने कहा कि नीलमणि जैसे जनप्रतिनिधि ने समस्या को समझने का प्रयास किया जिसका नतीजा सबके सामने आया है।इस अवसर पर तहसील के संस्थापक सदस्य के रूप में एक दर्जन से अधिक वकीलों को सम्मानित किया।