मादक पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त दो लोगों को पुलिस ने दबोचा
9 अक्टूबर 2026·सूर्य प्रकाश पाण्डेय·2 मिनट में पढ़ें

विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो के कब्जे से 01 किग्रा 45 ग्राम अवैध चरस व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद पुलिस ने बरामद किया। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे तथा एसओजी प्रभारी रजनीश राय की गठित टीम द्वारा पिपराकला मोड़ पर सदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध वाहनो की चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को उनके कब्जे से 01 किग्रा 45 ग्राम अवैध चरस व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद कर नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।दिनांक 08.10.2026 को उ0नि0 प्रभान्शु कुमार राय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान पिपराकला मोड़ पर गोरखपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया । पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किये, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया और मु0अ0सं0 933/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण ने बताया कि बरामद चरस जनपद गोरखपुर से लाकर बेचते हैं । उक्त चरस को वे बस्ती रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति को बेचने जा रहे थे । हम लोग चरस की बिक्री से प्राप्त धनराशि को वे आपस में बांट लेते हैं, तथा आज भी यह चरस हम लोग (हीरो एचएफ डीलक्स) मोटरसाइकिल से बेचने के लिए ले जा रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
कुलदीप शाही पुत्र गुलाब शाही निवासी ग्राम साढ़े थाना गगहा जनपद गोरखपुर तथा हिमांशु सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी ग्राम मेलन्द्री थाना खजनी जनपद गोरखपुर के निवासी हैं। उनके पास से
01 किग्रा 45 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया।