भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी का प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन
10 अक्टूबर 2026·सूर्य प्रकाश पाण्डेय·1 मिनट में पढ़ें

विज्ञापन
राहुल कुमार राय । लखनऊ में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी का प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. रामाशीष राय, पूर्व एमएलसी ने की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका राय समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन का शुभारंभ पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी रणनीति और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ हुआ।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।