भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव की माता के शव यात्रा में शामिल हुए अनिल तिवारी
10 अक्टूबर 2026·सूर्य प्रकाश पाण्डेय·1 मिनट में पढ़ें

विज्ञापन
बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, बिहार एवं कर्नाटक के प्रभारी तथा बस्ती के पूर्व सांसद,हरीश द्विवेदी की माता के निधन का समाचार सुनकर कर बस्ती पहुंचे मेंहदावल से विधायक अनिल कुमार तिवारी उन्होंने कहा कि हरीश जी की माता की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।
उनके निवास तेलीयाजोत बस्ती पहुंचकर पूज्यनीया माताजी को विधायक अनिल कुमार तिवारी ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त किया।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना किया कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और आदरणीय हरीश जी एवं समस्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।