कुट्टू आटा के निर्माण इकाई पर छापा
10 अक्टूबर 2026·सूर्य प्रकाश पाण्डेय·1 मिनट में पढ़ें

विज्ञापन
संत कबीर नगर 10 अक्टूबर 2026। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग संत कबीर नगर द्वारा प्रदेश में संचालित "शुद्ध ही शुभ है" अभियान के अंतर्गत नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के अंतर्गत जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में विशेष अभियान सहायक आयुक्त (खाद्य) सतीश कुमार के निर्देशन में चलाया गया ,जिसके अंतर्गत गणेश गृह उद्योग गोला बाजार स्थित कुट्टू आटा निर्माण यूनिट में औचक छापा मारकर एक नमूना कुट्टू आटे का संग्रहित किया व साफ सफाई एवं अन्य कमियां पाए जाने पर सुधार नोटिस दी गई। तत्पश्चात टीम विजय पनीर भंडार गिथनी बाजार धनघटा के प्रतिष्ठान पर औचक छापा मारा गया जिसमें से एक पनीर का नमूना संग्रहित किया व साफ सफाई व अन्य कमियों के दृष्टिगत सुधार नोटिस दी गई। साथ ही अनुपम ऑर्गेनिक स्थान उमरिया पांडे स्थित निर्माण इकाई से तिल का तेल का एक सैंपल संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल तीन नमूने संग्रहित किए गए जिन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है जांच रिपोर्ट आने पर नियम अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी इस कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार व सच्चिदानंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।