सिविल बार के चुनाव में नीतू चुनी गई निर्विरोध कोषाध्यक्ष, औपचारिक घोषणा बाकी
14 अक्टूबर 2026·सूर्य प्रकाश पाण्डेय·1 मिनट में पढ़ें

विज्ञापन
संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन की समय-सीमा समाप्त होने के बाद स्थिति साफ हो गई है। अध्यक्ष के पद पर महीप बहादुर पाल और कृष्ण चन्द्र पाण्डेय के बीच कड़ा मुकाबला होने जा रहा है। हालांकि महीप बहादुर पाल कई बार अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं और बार एसोसिएशन के कुशल खिलाड़ी माने जाते हैं लेकिन जनपद न्यायालय में प्रेक्टिस करने वाले वकीलों की संख्या जिस तरह युवा वर्ग की संख्या बढ़ी है उसको देखते हुए श्री पाल एक उबाऊ प्रत्याशी दिखाई दे सकते हैं दूसरी तरफ पिछली बार के रनर रहे कृष्ण चन्द्र पाण्डेय के प्रति सहानुभूति काम आ सकता है या यूं कहें कि इस बार का चुनाव ऐसा नजीर पेश कर सकता है कि सिविल बार जैसे एसोसिएशन को अपनी जागीर समझने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। दूसरी तरफ कोषाध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित किया गया था जिस पर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पतंजलि अग्रहरि की पत्नी नीतू को निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है किसी अन्य ने इनके खिलाफ नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया केवल औपचारिकता बाकी है। महामंत्री पद पर भी कांटे की टक्कर होने की सम्भावना है