सिविल बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार निर्विरोध निर्वाचित
15 अक्टूबर 2026·सूर्य प्रकाश पाण्डेय·1 मिनट में पढ़ें

विज्ञापन
संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन संतकबीरनगर के वार्षिक चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर टैक्स बार के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रवण कुमार अग्रहरि निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्विरोध निर्वाचित होने पर टैक्स बार सहित सिविल और जनपद बार एसोसिएशनों के अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। इसके लिए श्रवण कुमार अग्रहरि ने सभी को धन्यवाद दिया है और कहा कि कि अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे तथा सिविल बार की तमाम समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे।